धनबाद, दिसम्बर 21 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बीबीएमकेयू में शनिवार को सिंडिकेट की 34वीं बैठक में कई निर्णय लिया गया है। कई प्रस्ताव पारित किए गए। कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई सिंडिकेट ने दानादाता पहचान समिति की 12वीं बैठक में लिए गए निर्णयों को समीक्षा उपरांत सहमति प्रदान कर दी है। अब संबद्ध कॉलेज शासी निकाय को दानदाता सदस्यों की सूची भेजी जाएगी। वरीयता एवं वेतन निर्धारण समिति की ओर से लिए गए निर्णयों की समीक्षा उपरांत सिंडिकेट ने सहमति प्रदान कर दी है। इनमें गुरुनानक कॉलेज से पांच, चास कॉलेज से 11, बीएसके कॉलेज मैथन से एक, पीकेआरएम कॉलेज से एक का वेतन निर्धारण को हरी झंडी मिली। क्रय-विक्रय समिति के निर्णयों की समीक्षा गई। सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। बैठक में कुलसचिव डॉ राधानाथ त्रिपाठी, डॉ कौशल कुमार कुलानुशासक, डॉ ...