धनबाद, अप्रैल 4 -- धनबाद। बीबीएमकेयू के धनबाद व बोकारो के यूजी वोकेशनल कोर्स सेमेस्टर वन के छात्र-छात्राओं का परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम दिन चार अप्रैल है। 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ पांच से सात अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं। पूर्व में फॉर्म भर चुके छात्रों को दोबारा भरने की आवश्यकता नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...