धनबाद, मार्च 26 -- राज्य सरकार ने रामनवमी की छुट्टी में बदलाव किया है। पहले 26 मार्च को घोषित छुट्टी के बदले अब 27 मार्च को अवकाश घोषित किया गया है। 27 मार्च की छुट्टी की अधिसूचना जारी होने के बाद बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद ने शुक्रवार की परीक्षा में बदलाव किया है। धनबाद व बोकारो के परीक्षा केंद्रों में अभी यूजी सेमेस्टर सात की परीक्षा चल रही है। परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह ने जारी निर्देश में कहा है कि 27 मार्च को द्वितीय पाली में होने वाली यूजी सेमेस्टर सात परीक्षा को रामनवमी के अवकाश के कारण स्थगित किया जाता है। उक्त पाली की परीक्षाएं अब 28 मार्च को द्वितीय पाली में पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों में पर ली जाएगी। वहीं दूसरी ओर बीबीएमकेयू प्रबंधन ने भी रामनवमी त्योहार की छुट्टी में परिवर्तन सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.