धनबाद, मार्च 22 -- बीबीएमकेयू में यूजी सातवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा सात अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा के बीच-बीच में गैप दिया गया है। दो पालियों में यह परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा के लिए धनबाद-बोकारो में 22 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें धनबाद में 13 परीक्षा केंद्र व शेष बोकारो में शामिल हैं। धनबाद में एसएसएलएनटी, गुरुनानक कॉलेज, आरएसपी बेलगड़िया, पीकेआरएमसी धनबाद, कतरास कॉलेज, बीएसके कॉलेज मैथन, आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर, सिंदरी कॉलेज, बीएसएस कॉलेज धनबाद, केएसजीएम कॉलेज निरसा, डीएवी महिला कॉलेज कतरास, बीबीएम कॉलेज बलियापुर, बाघमारा कॉलेज शामिल हैं। वहीं बोकारो में बीएस सिटी कॉलेज, केबी कॉलेज बेरमो, चास कॉलेज, बोकारो महिला कॉलेज, एसएस कॉलेज चास, आरवीएस कॉलेज चास, विस्थापित कॉलेज बालीडीह, बीडीए कॉ...