धनबाद, जुलाई 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू के अधीन धनबाद-बोकारो के डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राएं तैयार हो जाएं। 15 जुलाई से यूनिवर्सिटी कोर्स यूजी सेमेस्टर वन की तीन परीक्षाएं शुरू होगी। विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने तीनों कोर्स की परीक्षाओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूजी सेमेस्टर वन (सीबीसीएस एग्स रेग्यूलर सेशन 2021-24 व 2020-23) के छात्रों की परीक्षा 15 से शुरू होकर 20 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। यूजी सेमेस्टर वन चार वर्षीय स्नातक कोर्स रेग्यूलर सेशन 2024-28 व 2023-27 की परीक्षा भी 15 से शुरू होकर 22 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से पांच बजे तक ली जाएगी।वहीं दूसरी...