बीबीएमकेयू : यूजी सेमेस्टर छह के छात्रों की परीक्षा 18 अगस्त से संभावित
धनबाद, जुलाई 29 -- धनबाद। बीबीएमकेयू धनबाद के परीक्षा विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि यूजी सेमेस्टर छह एक्स रेग्यूलर सेशन 2021-24 व 2020-23 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई(गुरुवार) से भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पांच अगस्त है। परीक्षा शुरू होने की संभावित तिथि 18 अगस्त है। सेमेस्टर छह की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क 650 रुपए निर्धारित है। वहीं पहली बार सेमेस्टर छह की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा समेत अन्य शुल्क 1450 रुपए देने होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.