बीबीएमकेयू : यूजी सेमेस्टर चार का परीक्षा फॉर्म 25 से भरें
धनबाद, अगस्त 24 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू धनबाद के परीक्षा विभाग ने यूजी सेमेस्टर चार (चार वर्षीय स्नातक कोर्स) का परीक्षा फॉर्म शिड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि एक सितंबर है। परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह ने विस्तृत निर्देश जारी कर दिया है। यूजी सेमेस्टर चार के रेग्यूलर 2024-28, एक्स रेग्यूलर 22-26, 2023-27 के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा शुरू होने की संभावित तिथि 11 सितंबर है। विलंब दंड के साथ 2 सितंबर से तीन सितंबर तक परीक्षा फॉर्म भरा जा सकता है। परीक्षा शुल्क 650 रुपए देने होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.