धनबाद, मार्च 13 -- बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) धनबाद ने यूजी सातवें सेमेस्टर सत्र 2022-26 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी। दो पालियों में परीक्षा सात अप्रैल तक निर्धारित है। जानकारों का कहना है कि विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने पीजी सीयूईटी को ध्यान में रखते हुए बीबीएमकेयू यूजी सातवें सेमेस्टर की परीक्षा 24 मार्च से लेने का निर्णय लिया है ताकि छात्र-छात्राओं को पीजी सीयूईटी में शामिल होने में परेशानी नहीं हो। बीबीएमकेयू के छात्र-छात्राएं भी पीजी सीयूईटी में शामिल हो रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने बीबीएमकेयू प्रबंधन व परीक्षा विभाग का आभार प्रकट किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.