धनबाद, अक्टूबर 1 -- बीबीएमकेयू धनबाद परीक्षा विभाग ने यूजी वोकेशनल कोर्स सेमेस्टर छह की परीक्षा सात अक्टूबर से शुरू होगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। रेगुलर सत्र 2023-26, एक्स रेगुलर 2022-25, 21-24 व 2020-23 सीबीसीएस कोर्स के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दूसरी पाली में दो बजे से पांच बजे तक ली जाएगी। परीक्षा 15 अक्टूबर तक निर्धारित है। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह ने विस्तृत निर्देश जारी कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...