धनबाद, मार्च 26 -- बीबीएमकेयू के धनबाद व बोकारो के विभिन्न कॉलेजों के यूजी व पीजी सेमेस्टर वन के 458 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन फंस गया है। विश्वविद्यालय ने चिह्नित छात्र-छात्राओं की सूची बीबीएमकेयू वेबसाइट पर जारी कर दी है। मामले में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ पुष्पा कुमारी ने कहा है कि संबंधित छात्र-छात्राओं का पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) आवश्यक दस्तावेज के अभाव एवं पंजीयन संबंधी त्रुटियों के कारण लंबित रखा गया है। डीएसडब्ल्यू ने कहा कि संबंधित छात्र-छात्राएं पंजीयन से संबंधित त्रुटियों के निराकरण के लिए जल्द से जल्द अपने कॉलेज व विभाग में संपर्क करें ताकि वे निर्धारित समय के अंदर अपना परीक्षा फॉर्म भर सकें। रजिस्ट्रेशन में त्रुटि की सूचना मिलने पर बुधवार को कई छात्र-छात्राएं अपने-अपने कॉलेज पहुंचे।-यूजी व पीजी का परीक्षा फॉर्म 30 तक भरेंपीजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.