धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बीबीएमकेयू ने बीएससी नर्सिंग व पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की परीक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग सेकंड ईयर परीक्षा सत्र 23-25 की परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होकर 18 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा केंद्र बीबीएमकेयू धनबाद के एकेडमिक ब्लॉक को बनाया गया है। वहीं बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर टू सत्र 24-28 की परीक्षा 10 फरवरी व 12 फरवरी को होगी। बीएससी नसिंग सेमेस्टर फोर सत्र 23-27 की परीक्षा 11 व 13 फरवरी को होगी। बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर छह सत्र 22-26 की परीक्षा 14 फरवरी, 16 व 18 फरवरी को ली जाएगी। इन तीनों परीक्षा के लिए धनबाद में एकेडमिक ब्लॉक बीबीएमकेयू धनबाद व बोकारो में चास कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.