धनबाद, मार्च 31 -- बिजली कनेक्शन में तकनीकी खराबी के कारण बीबीएमकेयू धनबाद कैंपस के छात्र-छात्राएं परेशान हैं। एकेडमिक कॉम्पलेक्स की स्थिति खराब है। ग्राउंड फ्लोर में तो सोलर से लाइट जल रही है, लेकिन अन्य तल्ले में स्थिति खराब है। तीसरे व ऊपर के तल्ले के विभाग में छात्र-छात्राओं को सोमवार को अंधेरा के कारण कई परेशानी झेलनी पड़ रही है। छात्रों ने बताया कि सोमवार को तीसरे तल्ले में फिजिक्स विभाग में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विवि के वरीय अधिकारी व शिक्षक भी शामिल हुए। बिजली नहीं रहने के कारण जेनरेटर चलाया गया, लेकिन थोड़ी देर बाद जेनरेटर बंद हो गया। अंधेरे में कार्यक्रम हुआ। मामले की गंभीरता को समझते हुए अधिकारी पहुंचे। उसके बाद डीजल खरीदने के लिए कर्मियों को भेजा गया। दूसरे हाफ से जेनरेटर चला। आने वाले समय में जल्द तकनीकी खराबी को दूर नहीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.