धनबाद, फरवरी 18 -- बीबीएमकेयू धनबाद के गणित विभाग के नए विभागाध्यक्ष डॉ शिव प्रसाद बनाए गए हैं। मंगलवार को उन्होंने विभागाध्यक्ष (हेड इंचार्ज) का पदभार ग्रहण किया। डॉ ध्रुव नारायण सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद मंगलवार को उन्हें विदाई दी गई। डॉ ध्रुव नारायण सिंह अपने मूल महाविद्यालय चास कॉलेज में कार्यभार ग्रहण करेंगे। गणित विभाग में डॉ ध्रुव की विदाई व डॉ शिव प्रसाद के स्वागत समारोह में डॉ दिलीप कुमार गिरि वित्त अधिकारी, डॉ धनंजय कुमार सिंह परीक्षा नियंत्रक, डॉ डीके सिंह विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र, डॉ केएम मुखोपाध्याय, डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह, डॉ मुकुंद रविदास जनसंपर्क अधिकारी समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.