धनबाद, जनवरी 6 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बीबीएमकेयू धनबाद के रसायनशास्त्र विभाग के नए विभागाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह व इतिहास विभाग के नए विभागाध्यक्ष डॉ उमेश कुमार बनाए गए हैं। सोमवार को डॉ धर्मेंद्र ने पदभार ग्रहण किया। पूर्व विभागाध्यक्ष सह डीन विज्ञान डॉ लीलावती कुमारी ने उन्हें कार्यभार सौंपा। वहीं दूसरी ओर डॉ उमेश कुमार ने इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। बीबीएमकेयूटा शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, सचिव डॉ अमूल्य सुमन बैक, पीजी विभाग शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षकों ने कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कुलपति ने कहा कि नववर्ष पर दो-दो विभाग रसायन शास्त्र एवं इतिहास के युवा विभागाध्यक्षों को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए खुशी हो रही है। डॉ धर्मेंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.