बीबीएमकेयू : जून में यूजी नामांकन की प्रक्रिया संभावित
धनबाद, मई 24 -- बीबीएमकेयू धनबाद व बोकारो के डिग्री कॉलेजों में नए सत्र के लिए चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने में विलंब होगा। क्लस्टर सिस्टम व विषयों के पुन: आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने में अभी 10-15 दिन और लगने की संभावना जताई जा रही है। राज्य मुख्यालय से विषयों के पुन: आवंटन संबंधी पत्र जारी किया जाएगा। पत्र मिलने के बाद विश्वविद्यालय एडमिशन सेल की ओर से सभी कॉलेजों का विषयवार सीट मैपिंग किया जाएगा। इस कारण नामांकन शुरू होने में विलंब की संभावना जताई जा रही है। बताते चलें कि क्लस्टर सिस्टम लागू होने के बाद कई कॉलेजों में पुराने विषय को बहाल कर दिया गया है। इस कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जानकारों का कहना है कि 10 जून या उसके बाद ही नामांकन प्रक्रिया शुरू करने के लिए चांसलर पोर्टल खुलने की संभावना है। इस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.