धनबाद, अप्रैल 10 -- बीबीएमकेयू धनबाद मेन कैंपस नागनगर में अवस्थित कुलपति आवास का फर्नीचर इन दिनों चर्चा में है। एक स्थानीय फर्नीचर प्रतिष्ठान ने वर्ष 2023 में तत्कालीन कुलपति के कार्यकाल में आवास में फर्नीचर आपूर्ति का दावा करते हुए पैसे की मांग की है। यह राशि लगभग 23 लाख रुपए बताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से एक कमेटी गठित की गई। कमेटी ने बैठक करने यह निर्णय लिया है कि एक सार्वजनिक सूचना जारी की जाए। मामले में विवि की ओर से कहा गया है कि संबंधित प्रतिष्ठान की ओर से बिना अनुमति के बीबीएमकेयू के कुलपति आवास में फर्नीचर एवं अन्य सामग्री की आपूर्ति का दावा किया जा रहा है। किसी व्यक्ति का सामग्री पर दावा है तो वह दावा प्रस्तुत करें। वहीं मामले में जानकारों का कहना है कि विश्वविद्यालय में कुछ और फर्नीचर का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.