बीबीएमकेयू : एमएड, एमए एजुकेशन व बी फार्मेसी की परीक्षा 25 से
धनबाद, मई 19 -- बीबीएमकेयू धनबाद परीक्षा विभाग ने तीन परीक्षाओं एमए एजुकेशन सेमेस्टर वन सत्र 2025-27, एमएड सेमेस्टर वन सत्र 2025-27 व एक्स रेग्यूलर तथा बी फार्मेसी सेमेस्टर तीन सत्र 24-28 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। तीनों परीक्षाएं 25 मई से शुरू होंगी। एमए एजुकेशन सेमेस्टर वन की परीक्षा पीके राय कॉलेज में 25 से 30 मई तक होगी। एमएड सेमेस्टर वन रेग्लूयर सेशन 2025-27 व एक्स रेग्यूलर छात्रों की परीक्षा 30 मई तक होगी। परीक्षा केंद्र पीके राय कॉलेज को बनाया गया है। वहीं बी फार्मेसी सेमेस्टर तीन सत्र 2024-28 व एक्स रेग्यूलर छात्रों की परीक्षा 25 से 30 मई तक ली जाएगी। परीक्षा के लिए चास कॉलेज में सेंटर बनाया गया है। विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग की ओर से तीनों परीक्षा के संबंध में निर्देश कॉलेजों व निर्धारित परीक्षा केंद्र को जारी किया गया है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.