धनबाद, अगस्त 7 -- बीबीएमकेयू के धनबाद व बोकारो के डिग्री कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक कोर्स सत्र 2026-30 में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। पहली चयन सूची के तहत लगभग 11 हजार छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है। दूसरी चयन सूची में 26 सौ से अधिक छात्रों का नाम है। बीबीएमकेयू के डिग्री कॉलेजों में 42 हजार सीटों के मुकाबले 30 हजार से अधिक सीटें खाली हैं। खाली सीटों को भरने के लिए सेकंड फेज के तहत शुक्रवार को चांसलर पोर्टल खोला जा रहा है। 16 अगस्त ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। अब तक हुए नामांकन के आधार पर जानकारों का कहना है कि साइंस से संबंधित विषयों में सीटें खाली रह गई हैं। यह भी पढ़ें- वीकेएसयू : पीजी में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी अधिकतर छात्र-छात्राएं साइंस के विषयों की पढ़ाई में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। एक बार फिर से हिन्दी,...