बीबीएमकेयू: पहली चयन सूची के छात्रों का नामांकन अब 31 तक
धनबाद, जुलाई 23 -- धनबाद, मुख्य संवाददता। बीबीएमकेयू धनबाद और बोकारो के डिग्री कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में कम नामांकन ने विवि एडमिशन सेल की चिंता बढ़ा दी है। कम नामांकन को देखते हुए विवि ने पहली चयन सूची में शामिल छात्र-छात्राओं के नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब 31 जुलाई तक नामांकन होगा। पहले अंतिम तिथि 22 जुलाई थी। बताते चलें कि धनबाद व बोकारो के डिग्री कॉलेजों में स्नातक में 42 हजार से अधिक सीटें हैं। अबतक छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है। सबसे अधिक गुरुनानक कॉलेज में 561 नामांकन हुआ है। सबसे कम टुंडी डिग्री कॉलेज में नामांकन हुआ है। पहली चयन सूची के लिए नामांकन की तिथि बढ़ोतरी के कारण स्नातक सत्र-2026-29/30 के एडमिशन शिड्यूल में भी बदलाव किया गया है। संशोधित शिड्यूल के अनुसार 31 जुलाई तक नामांकन के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.