धनबाद, सितम्बर 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। राजभवन के निर्देश के बाद बीबीएमकेयू प्रशासन ने तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू कर दी है। दीक्षांत समारोह अक्तूबर महीने में संभावित है। दीक्षांत से पहले सीनेट की बैठक की तैयारी है। सीनेट में दीक्षांत समारोह समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। कम खर्च करते हुए सादे समारोह में आयोजन होना है। इसपर मंथन कर विवि की ओर से विभिन्न तैयारी की जा रही है। पीजी सीटों को लेकर विभागों से मांगा मंतव्य: जानकारों का कहना है कि बीबीएमकेयू प्रशासन ने चालू सत्र में एक वर्षीय व दो वर्षीय पीजी कोर्स में नामांकन लेने का निर्णय लिया है। राज्य मुख्यालय ने सीटों की अधिकतम संख्या घोषित कर दी है। विवि स्तर पर सभी विभागाध्यक्षों से शिक्षकों की संख्या व उपलबध संसाधनों के आधार पर सीटों की मांग भेजने को कहा ग...