बीबीएमकेयू: कॉलेजों के प्राचार्य ने खोला मोर्चा, कई समस्याओं को उठाया
धनबाद, सितम्बर 27 -- बीबीएमकेयू के धनबाद-बोकारो के अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को सभी 13 कॉलेजों के प्राचार्य विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचे। कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह व रजिस्ट्रार डॉ राधानाथ त्रिपाठी से मिलकर कॉलेजों की लंबित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कॉलेजों की समस्याओं के समाधान को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को कई बार पत्र भेजकर अनुरोध किया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण समस्याएं लंबित हैं। प्राचार्यों ने कहा कि समस्याओं के समाधान नहीं होने पर प्रस्तावित सीनेट बैठक के दौरान सभी अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्य विश्वविद्यालय परिसर में धरना देकर अपनी मांगों एवं समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। प्राचार्यों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.