पूर्णिया, अप्रैल 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में नामांकन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कॉलेजों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में वोकेशनल कोर्सेज में नामांकन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समिति ने निर्णय लिया कि बीबीए, बीसीए और सीएनडी कोर्सेज में नामांकन हेतु शीघ्र अधिसूचना जारी की जाएगी तथा वर्ष 2026 से नामांकन प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी। नामांकन प्लस टू के अंकों के आधार पर एवं आरक्षण रोस्टर के अनुसार किया जाएगा। इसके लिए समर्थ नोडल पदाधिकारी को समर्थ पोर्टल संबंधित सभी प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया गया। यह भी पढ़ें- BCECE : बीसीईसीई के दाखिले को आवेदन शुरू, JEE Main से BTech सीटें न भरने पर लिय...