बेगुसराय, सितम्बर 14 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स भारत इनोवेट्स एक्सपो में क्वांट-सोलर टेक्नोलॉजी के मैनेजर तुषार कुमार ने विश्व नेताओं के समक्ष अत्याधुनिक फ्लोटिंग सोलर फोटोवोल्टिक प्लेटफॉर्म प्रस्तुत किया।

तुषार कुमार की पृष्ठभूमि तुषार कुमार जीडी कॉलेज के भौतिकी विभाग के एचओडी डॉ. उपेंद्र कुमार के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से बेगूसराय और जीडी कॉलेज के शिक्षकों-कर्मचारियों में गर्व का माहौल है। भारत मंडपम में आयोजित एक्सपो में रूस और चीन के राष्ट्रपति समेत ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भारत की भविष्य की तकनीकों का अवलोकन किया। इनमें एआई आधारित कार्डियक डायग्नोसिस, क्वांटम कंप्यूटिंग, मरीन रोबोटिक्स और फ्लोटिंग सोलर जैसी तकनीकें शामिल थीं।

भारतीय स्टार्टअप्स का योगदान केंद्रीय मंत्रालयों...