बीफ का निर्यात बंद करने की मांग
दरभंगा, मई 29 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। ईद-उल-अजहा के मौके पर गुरुवार को कई जगहों पर नमाजियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने व बीफ निर्यात बंद करने की मांग की। जन सुराज के नेता डॉ. शोएब अहमद खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग नमाज के बाद ईदगाह में तख्तियां लेकर खड़े हो गए। पूरा परिसर गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करो और बीफ निर्यात पूरी तरह बंद करो जैसे नारों से गूंज उठा। डॉ. शोएब अहमद खान ने कहा कि हम इससे पहले भी कई मंचों पर गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठा चुके हैं। यह भी पढ़ें- देश की आस्था से खिलवाड़ बंद हो, गाय बने राष्ट्रीय पशु उन्होंने गोरक्षक संगठनों से भी इस अभियान में साथ आने की अपील की।उधर, कांग्रेस नेता सह वार्ड 29 के पार्षद डॉ. मुन्ना खान ने कहा कि गाय माता के समान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.