मुजफ्फर नगर, जुलाई 10 -- मुजफ्फरनगर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी.फार्मा तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणामों में श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा में हिमांशी पाल ने 81% अंक पाकर प्रथम, इकरा खातून ने 80.35% अंकों के साथ द्वितीय और साक्षी रानी ने 78.11% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। संस्थान के निदेशक डॉ. गिरेन्द्र कुमार गौतम ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों के कड़े परिश्रम, अनुशासन और कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें उद्योग के अनुकूल तैयार करना है। इस ऐतिहासिक सफलता में डॉ. संदीप कुमार, डॉ. मनोज गुप्ता और डॉ. रामदत्त शर्मा सहित समस्त फैकल्टी सदस्यों का मार्गदर्शक के ...