हल्द्वानी, जून 18 -- हल्द्वानी। केंद्र सरकार की ओर से फार्मेसी रेगुलेशन एक्ट में किए गए संशोधन के बाद अब बीफार्मा डिग्रीधारी युवा सरकारी अस्पतालों में दवा सूचना फार्मेसी अधिकारी एवं क्लिनिकल फार्मेसी अधिकारी पदों के लिए पात्र होंगे। 8 जून को जारी गैजेट अधिसूचना का देवभूमि ग्रेजुएट फार्मासिस्ट एसोसिएशन, उत्तराखंड ने स्वागत किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक बलोनी ने कहा कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा मरीजों को बेहतर दवा प्रबंधन और परामर्श सेवाएं मिलेंगी। एसोसिएशन ने राज्य सरकार से उत्तराखंड में भी इसी अनुरूप नियमों में संशोधन कर नए पद सृजित करने की मांग की है। संगठन पदाधिकारियों ने इस निर्णय पर खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...