लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता एकेटीयू ने बीफार्मा पाठ्यक्रम के प्रथम एवं द्वितीय (कैरी ओवर) सेमेस्टर परीक्षा का संभावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीफार्मा की लिखित परीक्षाएं तीन फरवरी से 11 फरवरी तक होंगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम में आपत्ति दर्ज कराने के लिए 31 जनवरी तक समय दिया गया है। परीक्षा कार्यक्रम को लेकर आपत्तियां परीक्षा कार्यक्रम में दिए गए ईमेल के माध्यम से दर्ज कराना होगा। बीफार्मा की सभी परीक्षा एक पाली दोपहर दो से पांच बजे तक होंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर आधा घंटा पूर्व रिपोर्ट करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.