बीफार्मा की छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर मां-बेटी समेत 04 को पीटा
संतकबीरनगर, अगस्त 15 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने मां-बेटी समेत 04 की पिटाई कर दी। घटना में सोने का ब्रेसलेट, दो चेन, घड़ी तथा मोबाइल फोन गायब हो गया। देर शाम पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक समेत 03 नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने 03 लोगों को हिरासत में ले लिया है।बस्ती जिले के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर का परिवार छह साल से कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में जमीन खरीद कर मकान बनवाकर रहता है। उनकी पत्नी का आरोप है कि 17 वर्षीय बेटी बी फार्मा कर रही है। उसकी बेटी से 15 दिन पूर्व एक युवक ने छेड़खानी किया था, लेकिन मामला सुलह-समझौते से समाप्त हो गया। शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे उसकी बेटी से छेड़खानी करने के विरोध पर आरोपी युवक और उसके परिवार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.