मुख्य संवाददाता, अक्टूबर 2 -- फार्मेसी के बीफार्मा और डीफार्मा कोर्स में प्रवेश के लिए इंटर साइंस के सभी विषयों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित या बायोलॉजी में से किसी एक विषय में भी फेल होने वाले छात्र इस कोर्स को नहीं कर सकते। उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल की ओर से राज्य के सभी कॉलेजों को इस संदर्भ में दिशा निर्देश दिए गए हैं। विदित है कि फार्मेसी कोर्स करने के लिए शैक्षणिक योग्यता भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित या बायोलॉजी (साइंस स्ट्रीम) में इंटर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जबकि बी फार्मा कोर्स के लिए साइंस स्ट्रीम के साथ अंग्रेजी विषय भी अनिवार्य है। कई कॉलेज ऐसे छात्रों को भी प्रवेश दे रहे हैं जो भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित या बायोलॉजी में से किसी एक विषय में फेल हैं । इस संदर्भ में काउंसिल न...