बीपैक्स हसनापुर की खाद बिक्री लाइसेंस निलम्बित
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- खमरिया। धौरहरा ब्लॉक की बीपैक्स हसनापुर का खाद बिक्री लाइसेंस जिला कृषि अधिकारी ने निलम्बित कर दिया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि समिति पर एफआईआर की प्रक्रिया प्रचलित की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी और सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता के संयुक्त निरीक्षण में हसनापुर, चकलाखीपुर और बमहौरी समितियों पर खाद के स्टॉक में गड़बड़ी उजागर हुई थी। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि हसनापुर समिति की खाद बिक्री लाइसेंस निलम्बित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीनों समितियों को 2 नोटिसों के जरिए अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया था। समय सीमा बीत जाने के बाद भी समिति सचिवों ने जवाब दाखिल नहीं किये। इसके बाद खाद की कालाबाजारी का मामला अब एफआईआर की स्थिति तक पहुंच गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.