नई दिल्ली, जुलाई 16 -- हार्ट से जुड़ी प्रॉब्लम्स जैसे बीपी, कोलेस्ट्रॉल, स्ट्रोक और यहां तक कि हार्ट अटैक का रिस्क भी आजकल तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अपनी हार्ट हेल्थ का ध्यान रखना कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है। इसके लिए ये समझना बहुत जरूरी है कि दिल को हेल्दी रखने के लिए सबसे पहला और जरूरी बदलाव हमें अपने खानपान और लाइफस्टाइल में ही करना होता है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉ शालिनी सिंह सालुंके एक ऐसी ही फल के बारे में बताती हैं, जो हार्ट के लिए किसी रक्षक से कम नहीं है। डॉक्टर कहती हैं कि जैसे गाड़ी के इंजन को हेल्दी रखने के लिए एक अच्छा इंजन ऑयल चाहिए। वैसे ही हार्ट को हेल्दी रखने के लिए भी कुछ पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो इस फल में सही मात्रा में मिल जाते हैं। ये फल है अनार, जिसे डॉक्टर रोज खाने की सलाह देती हैं।हार्ट को बचाता ह...