नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- बीपी यानी ब्लड प्रेशर की समस्या आजकल बड़ी आम हो गई है। अब इसे लाइफस्टाइल का असर कह लीजिए या डाइट का, कम उम्र में ही बड़ी तादाद में लोग बीपी के शिकार हो रहे हैं। कई बार लोग बीपी की दवाइयां भी लेते रहते हैं, लेकिन तब भी इनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ रहता है। कभी सोचा है ऐसा क्यों? वजह है आपकी डाइट। कई बार लोग अनजाने में ही ऐसी चीजें खाते रहते हैं, जो उनके ब्लड प्रेशर को हमेशा हाई बनाए रखती हैं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए न्यूरोसर्जन डॉ अश्विनी कुमार कहते हैं कि अगर आप बीपी के मरीज हैं, तो अपनी रसोई से आज ही ये 5 चीजें बाहर कर दें। इनमें नमक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिस वजह से दवाइयों के बाद भी बीपी कंट्रोल नहीं होता। आइए जानते हैं वो क्या हैं।रसोई से ये 5 चीजें निकालकर फेंक दें बीपी के मरीज1) एकस्ट्रा नमक को डाइ...