नई दिल्ली, जून 3 -- हाई बीपी की तरह ही लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी लोगों में काफी कॉमन है। खासकर महिलाओं और बच्चियों में ये परेशानी सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। लो बीपी होने पर चक्कर आना, कमजोरी, धुंधला दिखना और थकान महसूस होने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। खासकर गर्मियों में ये समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। लो बीपी से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर नुस्खे कोई खास असरदार साबित नहीं होते हैं। आज हम आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ उपासना वोहरा की बताई एक रेमेडी आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जो सिंपल सी तो है ही साथ में काफी इफेक्टिव भी है। जो महिलाएं या बच्चियां लो बीपी से प्रभावित रहती हैं, उनके लिए ये छोटी सी रेमेडी बड़े काम आ सकती है।ब्लड प्रेशर लो क्यों होता है? लो ब्लड प्रेशर की समस्य...