बेगुसराय, अप्रैल 28 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बीपी इंटर स्कूल में मंगलवार को दीक्षांत सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें वे छात्र भी शामिल रहे, जिन्होंने राज्य स्तर के टॉप-10 और जिला टॉप-10 की सूची में स्थान बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा के टॉपर्स को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर पूर्ववर्ती छात्रों की ओर से विशेष पहल करते हुए राज्य के टॉप-10 में स्थान बनाने वाले मेधावी छात्रों को Rs.10,000 की नगद राशि प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- स्व. तीर्थराज मिश्र कॉलेज में मेधावियों का हुआ सम्मान इसके अलावा विभिन्न वि...