नई दिल्ली, अगस्त 11 -- बीपी की समस्या आजकल काफी ज्यादा कॉमन हो गई है। इसलिए आमतौर पर लोग अपने घर पर ही बीपी चेक करने की मशीन रखते हैं और अपना ब्लड प्रेशर मॉनिटर करते रहते हैं। लेकिन बीपी की रीडिंग चेक कर लेना ही काफी नहीं है, इससे आप अपनी हार्ट हेल्थ का भी पता लगा सकते हैं। एक वीडियो पोस्ट के जरिए आयुर्वेदिक कंसल्टेंट डॉ सुगंधा शर्मा बताती हैं कि बीपी चेक करते हुए, एक और रीडिंग लेनी चाहिए जिससे आप अपनी हार्ट हेल्थ के बारे में पता लगा सकते हैं। डॉक्टर 'पल्स प्रेशर' का कॉन्सेप्ट समझाते हुए बताती हैं कि इसे कैसे चेक करना है। प्लस प्रेशर से आप पता लगा सकते हैं कि आपके हार्ट पर लोड कितना ज्यादा पड़ रहा है। इसे अलग किसी मशीन से चेक करने की जरूरत नहीं है, आप अपनी बीपी मशीन से ही इसे आराम से पता कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-क्या होता है पल्स प...