बक्सर, अगस्त 23 -- डुमरांव। बीपी मंडल की जयंती पर सामाजिक चेतना मंच डुमरांव की ओर से 29 अगस्त को जन जागरण समारोह का आयोजन होगा। मंच के सचिव अमितेश कुमार उर्फ रिंकू व संयोजक बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि समारोह का उद्देश्य बीपी मंडल के विचाराधारा को सभी लोगों तक पहुंचाना है। समारोह की सफलता के लिए रविवार को एक बैठक हुई। बैठक में मुक्तेश्वर प्रसाद ,कुमार विमल ,धनजी सिंह,पवन कुमार सिंह,कन्हैया सिंह,राधाकृष्णा जी ,सोनू यादव,निर्भय कुमार यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज पूजन महोत्सव पांच को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...