वाराणसी, अगस्त 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सामाजिक न्याय के पुरोधा और मंडल आयोग के अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती मंगलवार को समाजवादियों ने मनाई। महानगर और जिला समाजवादी पार्टी की तरफ से इस मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। भेलूपुर स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने की। उन्होंने कहा कि बीपी मंडल पिछड़ों, शोषितों, वंचितों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू होने से नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में पिछड़े वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण दिया गया। लेकिन सरकार संस्थानों का निजीकरण कर इसे समाप्त करने की साजिश कर रही है। यह भी पढ़ें- सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक थे बीपी मंडल : जिलाध्यक्ष महासचिव योगेंद्र यादव ने कहा कि पूर...