बीपी मंडल जयन्ती समारोह 30 को, हजारों लोगों का होगा जुटान
आजमगढ़, अगस्त 27 -- आजमगढ़। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आन्दोलन के तत्वाधान में 30 अगस्त रविवार को बीपी मंडल जयन्ती समारोह का आयोजन जय मां सरस्वती इंटर कॉलेज, हरिहरपुर के सभागार में होगा। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आन्दोलन के अध्यक्ष रामकुमार यादव ने बताया कि बीपी मंडल साहब के कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा होगी। इसके साथ अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण कोटा, अनुसूचित जाति जनजाति की आरक्षण कोटा सहित डॉ.गोपाल सिंह अल्पसंख्यक आयोग, न्यायमूर्ति राजेंद्र सच्चर समिति, न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्र समिति की संस्तुतियों और क्रियान्वयन पर गंभीर चर्चाएं होगी। यह भी पढ़ें- छात्रों ने स्व. बीपी मंडल के कृतित्व को किया याद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.