शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय में सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद बीपी मंडल की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में बीपी मंडल के व्यक्तित्व एवं सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज मिश्रा, महानगर अध्यक्ष चौधरी राम कुमार भोजवाल, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, डॉ. दोद राम वर्मा, अवधेश कुमार, अब्दुल रहमान, डॉ. रागिनी सिंह चौहान, अनूप कुमार वर्मा, महिला सभा जिलाध्यक्ष किरन कठेरिया, हफीज अहमद अंसारी, सरताज खान, मोनू कुरैशी व अन्य थे। यह भी पढ़ें- जयंती पर बीपी मंडल को किया नमन यह भी पढ़ें- Pr...