बीपी मंडल की सपा कार्यालय में मनी जयंती
भदोही, अगस्त 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के कंसापुर (लोहिया ट्रस्ट) जिला कार्यालय में मंगलवार को सामाजिक न्याय के पुरोधा मंडल कमीशन के अध्यक्ष रहे बीपी मंडल की जयंती मनाई गई। सपाजनों ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए बताए पथ पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के मंडल कमीशन का अध्यक्ष रहते देश में एक नई चेतना का विस्तार हुआ। जिनकी सिफारिश ने भारत की राजनीति की दिशा बदल दी थी। बीपी मंडल ने एक रपट से देश की सबसे बड़ी आबादी का कायापलट कर दिया। बीपी मंडल का जन्म 25 अगस्त 1918 को हुआ था। यह भी पढ़ें- जयंती पर बीपी मंडल को किया नमन 1952 में वे मधेपुरा बिहार से विधायक बनें। 1968 में वह बिहार के मुख्यमंत्री बनें। 1978 में उनको भारत सरकार के पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.