बीपी नियोगी अस्पताल में फार्मेसी का उद्घाटन
धनबाद, मई 26 -- डीवीसी मैथन के बीपी नियोगी अस्पताल में सोमवार को इमामी फ्रेंक रॉस फार्मेसी का उद्घाटन किया गया। यहां डीवीसी कर्मियों, उनके परिजनों, सीआईएसएफ को सहज एवं सुलभ दवा उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य अतिथि सुबीर कुमार साहा, कार्यपालक निदेशक (सिविल) एवं परियोजना प्रधान ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं सुलभ बनाना डीवीसी की प्राथमिकताओं में शामिल है। फार्मेसी प्रारंभ होने से डीवीसी कर्मियों एवं सीआईएसएफ एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सकेंगी। मौके पर डॉ यू कुमार, रोशन लाकड़ा, डॉ एस मल्लिक, डॉ लक्ष्मण सोरेन, डॉ अरुणाभ दास, रवि कुमार सिन्हा, अल्तमस हयात खान, स्वर्णमयी साहा, तल्विंदर कौर, केसी मंडल, दीपा विश्वास, देवाशीष दास आदि थे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.