पटना, अप्रैल 27 -- Health News: क्या आप भी ब्लड प्रेशर सामान्य होते ही अपनी मर्जी से दवा खाना बंद कर देते हैं? अगर हाँ, तो सावधान हो जाइए! पटना के जाने-माने न्यूरो सर्जन और एनएमसीएच (NMCH) के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार ने एक गंभीर चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की दवा को बिना डॉक्टरी सलाह के अचानक छोड़ना जानलेवा साबित हो सकता है। यह लापरवाही सीधे तौर पर आपको ब्रेन स्ट्रोक की दहलीज पर खड़ा कर सकती है, जिससे लकवा या अचानक जान जाने का खतरा बढ़ जाता है।क्यों खतरनाक है दवा छोड़ना? डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि अक्सर लोग बीपी सामान्य होने पर खुद को स्वस्थ मान लेते हैं और दवा बंद कर देते हैं। लेकिन शरीर में किसी भी कारण से गुस्सा, मानसिक तनाव या मौसम में बदलाव होने पर अचानक ब्लड प्रेशर स्पाइक करता है। चूंकि शरीर द...