बरेली, अप्रैल 7 -- भारत पेट्रोलियम डिपो में मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान डिपो परिसर में किसी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश की स्थिति से निपटने के लिए अभ्यास किया गया। इस मॉक ड्रिल में सुरक्षा मानकों को परखने के लिए स्थानीय प्रशासन से तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, थाना प्रभारी बीनू चौधरी और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद रही। डिपो इंचार्ज और सेफ्टी ऑफिसर के नेतृत्व में ड्रिल हुई। पिछले दिनों इसी डिपो में एक पेट्रोल पम्प डीलर के बेटे के साथ तीन लोग कार से सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए डिपो अन्दर के गेट तक पहुंच गए थे और उनकी सुरक्षा कर्मियों से गहमा गहमी हुई थी, बाद में पुलिस के पहुंचने पर तीन कार सवार भाग गए, जिसमें डिपो मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस को चारों लोगों को जेल भेजना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.