बीपीसीएल को तिमाही में 3,962 करोड़ का घाटा
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- नई दिल्ली। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें लागत से कम रखने की वजह से बीती तिमाही में 3,962.13 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 3,333.97 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ था। कच्चे तेल की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक उछाल के बावजूद करीब ढाई महीने तक पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखी थीं। हालांकि, मई के दूसरे पखवाड़े में कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 7.50 रुपये प्रति लीटर से अधिक की बढ़ोतरी की, लेकिन यह लागत की पूरी भरपाई नहीं कर पाई। इस दौरान घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत भी 89 रुपये बढ़ाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.