लोहरदगा, मई 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने यानी ड्राई होने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर समय-समय पर पेट्रोल और डीजल की कमी से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पेट्रोल पंपों की जानकारी जिले में बीपीसीएल के कुल सात पेट्रोल पंप संचालित हैं। जिनमें रीतू सर्विस स्टेशन, बर्मन ब्रदर्स, काशीनाथ, भगवानी फ्यूल सेंटर, कुरैश फ्यूल सेंटर, रंजना फ्यूल सेंटर और जगत आटोमोबाइल शामिल हैं।

समस्या के कारण पंप संचालकों का कहना है कि कंपनी की ओर से समय पर तेल की आपूर्ति नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। उनका आरोप है कि नगर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों तक नियमित रूप से तेल नहीं पहुंचाया जा रहा है। जिससे बार-बार ड्राई हो...