बोकारो, दिसम्बर 17 -- चंदनकियारी। वेदांता इलेक्ट्रो स्टील के गिदटांड़ फोरलेन समीप मंगलवार को रैयत कर्मचारियों ने बीपीओ कैटेगरी से संवेदक कर्मी बनाने के विरोध, बकाया मानदेय राशि के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा व मजदूर नेता शेखर चौबे ने किया। इस दौरान आंदोलकारियों ने वेदांता इलेक्ट्रो प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना को संबोधित करते हुए शेखर चौबे ने कहा कि कंपनी प्रबंधन अपने वादों से मुकर रही है। रैयतों को प्रशिक्षण देने के बाद बीपीओ कैटेगरी में नियोजन देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब उन्हें ठेकेदारी में काम कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यरत 102 मजदूरों की गेट इंट्री बंद कर दी गई है, जो सरासर अन्याय है। चौबे ने कहा कि यदि प्रबंधन ने जल्द ही सार्थक पहल नहीं की तो यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.