गढ़वा, फरवरी 11 -- भवनाथपुर। जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को पत्र लिखकर भवनाथपुर में पदस्थापित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) आनंद कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार और मनमानी करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीपीओ के द्वारा कुशल मजदूरों और किसानों को मनरेगा योजना से वंचित रखा जा रहा है और सामग्री भुगतान में भी अनियमितता बरती जा रही है। साथ ही बीपीओ के द्वारा जिला प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन भी नहीं किया जा रहा है। उससे गरीब मजदूरों और किसानों को परेशानी हो रही है। मामला प्रकाश में आने के बाद भी बीपीओ की मनमानी बंद नहीं हो रही है। उन्होंने बीपीओ की कार्यप्रणाली की स्वयं जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.