बोकारो, अप्रैल 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो पब्लिक स्कूल के नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पहले दिन विद्यालय के संस्थापक निदेशक कैप्टन आरसी यादव के आकस्मिक निधन पर समस्त विद्यालय परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं व गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके के बाद विद्यालय प्रबंधन की ओर से कैप्टन आरसी यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुधा शेखर ने कैप्टन आर सी यादव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा वे केवल एक संस्थापक निदेशक ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी विचारक, अनुशासनप्रिय नेता और शिक्षा के प्रति समर्पित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.