बीपीएस की पूर्व छात्रा वैष्णवी त्रिपाठी बनीं मिस झारखंड
बोकारो, जुलाई 16 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा वैष्णवी त्रिपाठी ने मिस झारखंड 2026 का खिताब जीतकर विद्यालय, अपने परिवार और पूरे बोकारो जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता रांची में डब्ल्यूएएमएस मॉडलिंग इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यभर से सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच वैष्णवी ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रभावशाली मंचीय प्रस्तुति के दम पर विजेता का ताज अपने नाम किया। फैशन और मॉडलिंग के प्रति उनका जुनून स्कूली दिनों से ही दिखाई देता था। इससे पहले वह कक्षा 12 के विदाई समारोह में मिस बोकारो पब्लिक स्कूल का सम्मान भी प्राप्त कर चुकी हैं। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुधा शेखर ने वैष्णवी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता वर्तमान विद्यार्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.