बीपीएससी सहायक शिक्षा विकास अधिकारी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने वाला नालंदा का युवक गिरफ्तार
बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में था तकनीकी सहायक, अधिकारी बनकर परीक्षा केंद्र में घुसने का आरोप नालंदा। प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक करने वाले गिरोह के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई लगातार जारी है। सहायक शिक्षा विकास अधिकारी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने नालंदा के युवक रौशन कुमार को मुंबई से गिरफ्तार किया है। रोशन कुमार भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत था। वह नूरसराय थाना क्षेत्र के ककरिया गांव का रहने वाला है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने मुंबई पहुंचकर भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के अधिकारियों के सहयोग से उसे परिसर से गिरफ्तार किया। ईओयू ने इस मामले में एक और आरोपी आकाश कुमार को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 6 लोगों को दबोचा जा चुका है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.